Etah News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या का लगा आरोप
एटा, सितम्बर 24 -- Etah News: एटा, हिन्दुस्तान संवाद। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। थाना जसरथपुर के गांव भोजीपुरा निवासी योगेन्द्र की शादी छह साल पहले शुर्मिला (32) निवासी नगला बीरवल थाना मेरापुर जिला फर्रूखाबाद के साथ हुई थी। बुधवार रात को महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मायकेवालों को लगी। जानकारी पर मायकेवाले पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मृतका के भाई धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ससुरालीजनों ने मिलकर बहन की हत्या की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.