Etah News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मायकेवालों ने पुलिस को दी सूचना
एटा, नवम्बर 7 -- Etah News: गांव नगला फकीर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। पुलिस के अनुसार महिला बीमार थी और आगरा में उपचार चल रहा था। थाना निधौली कलां के गांव नगला फकीर निवासी अखिलेश की शादी साल 2021 में रुबी (25) के साथ हुई थी। दंपति नोएडा में रहते थे और दस दिन पहले अचानक से महिला की तबियत बिगड़ गई थी। पति रुबी को घर ले आया था। बताया जा रहा है महिला को बुखार आ रहा था और डेंगू की शिकायत बताई गई थी। कुछ दिन तक आगरा रोड स्थित अस्पताल में उपचार चला।हालत में सुधार न होने पर परिवारीजन आगरा ले गए। आगरा में उपचार के दौरान शनिवार सुबह करीब छह बजे मौत हो गई। ससुरालीजन शव को गांव ले आए। महिला की मौत होने की जानकारी मायके पक्ष गांव सिकेरा गंजडुंडवारा को मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.