एटा, अगस्त 31 -- Etah News: गांव अल्लेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना बागवाला के गांव अल्लेपुर खुर्द निवासी रामस्वरुप (60) की रविवार रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दे दी। आरोप लगाए है कि दो दिन पहले गाली-गलौज का विरोध करने को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसी ने मारपीट की थी और धक्का मार दिया था। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभ...