एटा, सितम्बर 27 -- Etah News: एटा, संत निरंकारी मिशन की ओर से अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल कालेज ब्लड बैंक टीम ने प्रभारी डॉ. जोगेन्द्र की देखरेख में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहण किया। संत निरंकारी मिशन सामाजिक शाखा निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने निधौली रोड स्थित अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज एटा में प्रातः 9 बजे से जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं, अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं परीक्षण के उपरांत सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण किया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित मेडिकल कॉलेज के सीनियर, जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक, नर्सिंग ...