Etah News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बीडीओ खुद उतरे मैदान में, कराई सफाई
एटा, जुलाई 2 -- Etah News: गुरुवार को खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा ग्राम पंचायत राई और तिसौरी पहुंचे तथा अभियान का मौके पर निरीक्षण करते हुए सफाई कार्य कराया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने देखा कि कई स्थानों पर नालों के किनारे झाड़ियां उग आई थीं, जिससे गंदगी जमा होने और मच्छरों के पनपने की आशंका बनी हुई थी। उन्होंने सफाई कर्मियों को झाड़ियां कटवाने और नालों की पूरी तरह सफाई कराने के निर्देश दिए। बीडीओ कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ जाती है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आगामी दिनों में अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि क्षेत्र को संचारी रोगों से सुरक्षित रखा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.