Etah News: संगिनियों पर रुपये मांगने का आरोप, आशाओं का प्रदर्शन
एटा, अक्टूबर 17 -- Etah News: आशा कार्यकर्ताओं ने संगिनियों पर निर्धारित कार्यों के अतिरिक्त काम का दबाव बनाने और प्रति आशा कार्यकर्ता Rs.दो हजार की मांग करने का आरोप लगाया है। अलीगंज तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। शनिवार दिवस के दौरान प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर नाराजगी जताई। एटा में भी कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संगिनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अतिरिक्त अन्य कार्य करने का दबाव बनाया जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक आशा कार्यकर्ता से दो हजार देने को कहा जाता है। आरोप है कि धनराशि नहीं देने पर उनका भुगतान रोक दिया जाता है। धरना-प्रदर्शन कर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Mau News: 21 हजार मानदेय समेत 12 मांगों पर अड़ीं आशाएं, कार्य बहिष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.