एटा, अगस्त 10 -- Etah News: श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को पर शहर के प्रसिद्ध श्रीराम दरबार मंदिर में शिवभक्ति का अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला। मंदिर में आयोजित विशेष धार्मिक अनुष्ठान के दौरान 40 श्रद्धालु दंपतियों ने पूर्ण विधि-विधान और निष्ठा के साथ मिट्टी की 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना और उपासना की। यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर कैसे बनाएं पार्थिव शिवलिंग, कब और कैसे करें विसर्जनधार्मिक अनुष्ठान की प्रक्रिया आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मिट्टी की छोटी-छोटी पार्थिव शिवलिंगों का विधान पूर्वक पूजन, जलाभिषेक और महारुद्राभिषेक कराया। भव्य अनुष्ठान में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, नगरपालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता एवं भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर भगवान आशुतोष का आशीर्व...