एटा, सितम्बर 3 -- Etah News: गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित श्रीराधे रोस्टोरेंट पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान किचिन में रखे आटे में चूहे की बीट और पेशाब मिली। एक्सपायरी मसाले और सॉस को मौके पर नष्ट कराया गया। इस पर सहायक आयुक्त खाद्य-2 विजय कुमार ने रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। सहायक आयुक्त खाद्य-2 विजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को रोडवेज स्टैंड स्थित श्रीराधे रोस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। रेस्टोरेंट के किचन में काफी गंदगी पाई गई। रेस्टोरेंट किचिन में रखे आटा, मैदा चूहे और पेशाब पाई गई। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: खाद्य विभाग ने ढाबे पर मारा छापा, पनीर का नमूना सील इससे पता चलता है कि किचन में चूहे आते हैं। चूहों की रोकथा...