Etah News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रात तक गूंजते रहे भजन-कीर्तन, झांकियां देख हुए दीवाने
एटा, सितम्बर 6 -- Etah News: श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर शहर के सभी मंदिरों और घरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दिनभर निर्जला एवं फलाहारी व्रत रखकर भगवान कृष्ण की भक्ति का संकल्प लिया। शुक्रवार रात को मंदिरों और घरों में स्थापित कान्हा के बाल रूप लड्डू गोपाल का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद बाल गोपाल को वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, वैजयंती माला धारण कराकर झूले में विराजमान कराया गया। शंख, घड़ियाल और शहनाई की मंगल धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्वाधिक भीड़ ठंडी सड़क स्थित काली माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर, रघुनाथ मंदिर, जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर, श्रीराम दरबार मंदिर, प्रसिद्ध प्राचीन कैलाश मंदिर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.