एटा, सितम्बर 2 -- Etah News: ब्रज क्षेत्र के समीपवर्ती जनपद एटा में यशोदा नंदन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण उत्सुकता एवं श्रद्धा के साथ शुरू हो चुकी है। शहर के मंदिरों को आकर्षक रंग बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों, फूलों से सजाने के साथ गोपाल जी की बाल और रासलीलाओं की मनोहारी झांकियां सजाए जाने का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। हर कोई भगवान का उत्सव मनाने के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत कस्बा और देहात क्षेत्रों में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, जन्माष्टमी के रूप में बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इससे दो दिन पूर्व बुधवार से ही शहर के प्रमुख के ऐतिहासिक और प्रमुख मंदिरों में उत्सव का माहौल दिखाई देने लगा है। मंदिर समितियों द्वारा मंदिरों को भव्य रूप देने के लि...