एटा, अक्टूबर 10 -- Etah News: श्राद्ध में शामिल होने आ रहे तीन बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की देररात गांव तिसार के पास हुआ। आपस में दो मौसेरे भाई, एक मामा का बेटा था। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि तीसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर के गांव कश्यपनगर निवासी सुमित (19) पुत्र सौदान सिंह, मौसी का बेटा करन (19) पुत्र शीलेन्द्र दोनों आपस में मौसेरे भाई हैं वही आशू कश्यप (18) पुत्र सरजन सिंह निवासी मुमियाखेड़ा थाना निधौली कलां मामा का बेटा थे। शनिवार को आशू के परबाबा की श्राद्ध थी। इसमें शामिल होने के लिए शुक्रवार रात को गांव मुमियाखेड़ा आ रहे थे। देररात करीब दस बजे थाना अवागढ़ के गांव तिसार के पास वाहन ने रौंद दिया। सुम...