Etah News: शौक-मौज पूरे करने के लिए चला रहे थे अवैध हथियारों की फैक्ट्री
एटा, जुलाई 6 -- Etah News: एटा/अलीगंज। थाना अलीगंज पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। जिसके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि ऑपरेश आयुध के तहत एसओ अलीगंज राजकुमार, टीम ने कार्रवाई करते हुए सुधीर पुत्र नेकराम निवासी गेवर असदुल्लापुर अलीगंज को पकड़ा। जिसके कब्जे से कई तमंचा, कारतूस, तमंचा, कारतूस बनाने वाले उपकरण बरामद हुए है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे शौक-मौज और ऐशो-आराम का खर्च पूरा करने के लिए अवैध हथियार बनाकर बेचने का काम करते थे। यह भी पढ़ें- Mau News: चिकन की दुकान की आड़ में अवैध असहले की बिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.