Etah News: शेल्टर होम के लिए 1.5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित
एटा, अगस्त 10 -- Etah News: जिले में विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन भूमि की उपलब्ध कराने में जुटा पड़ा है। इसी क्रम में डीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आदेश निर्गत किए गए हैं। डीएम अरविंद सिंह द्वारा जिला ग्राम्य विकास संस्थान की स्थापना एवं संचालन के लिए चपरई सिकन्दरपुर में 2.5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की है। साथ ही नगर विकास विभाग के तहत पीवीसी सेंटर एवं शेल्टर होम के लिए 1.5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित करते हुए आदेश जारी किए गए हैं। डीएम ने संबंधित विभागों को भूमि आवंटन एवं आगे की कार्यवाही के संबंध में पत्राचार करते हुए निर्देशित किया है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, जिससे प्रस्तावित योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.