Etah News: शहर में खोखली सड़कें उगल रहीं सीवर प्रोजेक्ट की खामियां
एटा, अक्टूबर 15 -- Etah News: शहर को जलभराव और गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए वर्ष 2023 में तैयार हुई सीवर लाइन अब तक शहरवासियों के लिए दिक्कतें पैदाकर कर रही है। सीवर लाइन निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण गलियां और मुख्य सड़कें तीन वर्ष बाद भी आए दिन अब तक धंस रही हैं। एक महीने में शहर के कैलाशगंज, रैवाड़ी मोहल्ला, नगला पोता, अरुणा नगर, शांति नगर समेत छह स्थानों पर सड़क धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं।
सीवर लाइन के बाद सड़कों पर संकट शहर के जिन हिस्सों में सीवर लाइन निर्माण के बाद से अब तक नई सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है, उन क्षेत्रों में आए दिन सड़कें धंस रही हैं। इससे स्थानीय लोगों और रागहीरों को परेशानियां होने के साथ वाहनों को नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं सीवर लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़कों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.