एटा, अगस्त 5 -- Etah News: शहर को स्वच्छ सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका ने महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लिया है। पिछले लंबे समय से शहरवासियों के लिए सिरदर्द बने गंदगी और जगह-जगह कूड़े के ढेर अब जल्द दी दिखना बंद हो जाएंगे। बुधवार को नगर पालिका ईओ निहाल सिंह ने बताया कि आगामी दो महीनों के अंदर शहर को कूड़े की समस्या से पूरी तरह निजात मिलना शुरू हो जाएगी। सकੀट ब्लॉक क्षेत्र के गांव सकतपुर में च्छ भारत मिशन के तहत बनाया गया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पूरी तरह बनकर तैयार है। अब जल्द ही प्लांट में मशीनें लगाए जाने के साथ कूड़ा निस्तारण कार्य शुरू होगा। ईओ ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में मशीनें लगाने एवं उसके संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। शासन स्तर से भी इस परियोजना के लिए बजट करीब छह करोड़ की मंजूरी ...