Etah News: शहर के तीसरे दिन भी बसों के लिए मची रही मारामारी, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
एटा, अगस्त 30 -- Etah News: एटा, रक्षाबंधन त्योहार के बाद रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह रहे कि सुबह से लेकर देर दोपहर तक यात्री बसों के लिए भटकते नजर आए। एटा डिपो की सभी बसें सड़कों पर होने के दावों के बाद भी लोकल और लंबे रूटों पर जाने वाले यात्रियों को घंटों बसों के लिए भटकना पड़ा। रोडवेज बसों की किल्लत का फायदा डग्गामार वाहन चालकों ने उठाया और यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। रविवार को बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगने लगी। दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जैसे लंबे रूटों पर जाने वाले कामकाजी लोग और सपरिवार यात्रा कर रहे लोग बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उमस भरी गर्मी में बस स्टैंड पर बैठकर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.