Etah News: शराब के नशे में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, हुई बेहोश
एटा, अगस्त 19 -- Etah News: गांव नगला इमलिया में शराब के नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली देहात के गांव नगला इमलिया निवासी मानश्री को बुधवार सुबह पति महेश चन्द्र ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में था और कहासुनी के बाद पत्नी को पीटना शुरु कर दिया। इससे गंभीर रुप से घायल हो गई। बेहोशी हालत में छोड़कर भाग गया। महिला की चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। महिला को पूरी तरह से होश नहीं आ सका है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के साथ आए लोगों ने बताया कि शराब के नशे में पति पहले भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.