Etah News: वीरांगना अवंतीबाई लोधी की शौर्य गाथा सुनाकर मनाई 195वीं जयंती
एटा, अगस्त 17 -- Etah News: एटा, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की रविवार को जिले में 195वी जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इसके साथ ही जिलेभर में उनकी प्रतिमाओं पर लोधी समाज के अलावा सामजिक एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। लोधी समाज संगठनों के पदाधिकारियों ने रेलवे लाइन के समीप वन चेतना केन्द्र स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का माल्यार्पण कर जयघोष लगाए। युवा नेता लोधी राजेश राजपूत ने मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी से मूर्ति को सुरक्षित करने की पहल की। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोधी महासभा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी ने सैकड़ों लोगों के साथ वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दोपहर में विकास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.