एटा, नवम्बर 22 -- Etah News: राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा में नकल होने को लेकर डीएम एम. अरुन्मोली ने नाराजगी व्यक्त की है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद नकल चलने पर उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति और तीन नोडल केंद्र अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब तीन दिन में देने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा में खुलेआम नकल चल रही है। जनपद में परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने की जिम्मेदारी डीआईओएस और तीन नोडल केंद्र अधिकारियों को सौंपी गई थी, इसके बावजूद कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे बंद कर परीक्षार्थियों को नकल कराई जा रही है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने डीआईओएस डॉ. इ...