एटा, अक्टूबर 8 -- Etah News: जनपद मुख्यालय पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलीट प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। जिसमें श्रीनिवास सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने 8 स्वर्ण पदक 12 रजत में तीन कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। बच्चों की ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार दीक्षित ने बताया कि अर्जुन सिंह ने लंबीकूद, गौरी ने चक्का फेंक, गोला फेंक, स्वाती ने लंबीकूद, 100 मीटर दौड़, हर्बल प्रतियोगिता में लक्ष्मी, 200 मीटर में अनामिका, 600 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। हिमांशु राजपूत, सत्यम कुमार,हर्षित कुमार, जीतू कुमार, नितेश कुमार ने अंडर 17 में 12 रजत पदक जीते। उत्कर्ष यादव, रिदमा, ज्योति ने अंडर-14 में ती...