एटा, अगस्त 4 -- Etah News: मिरहची में बिजली संकट विकराल रूप धारण कर चुका है। फॉल्ट, ट्रिपिंग और अघोषित रोस्टिंग से आजिज आ चुके कस्बावासियों के सब्र का बांध मंगलवार सुबह टूट गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र मिरहची का घेराव कर प्रदर्शन किया और उपकेंद्र में तालाबंदी की कोशिश की। रविवार रात करीब दस बजे जब कस्बे के मुख्य चौराहे से सैकड़ों कांवड़िये गुजर रहे थे, तभी जिन्हैरा रोड के कोने पर रखा 250 केबी का ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फूंक गया। शासन-प्रशासन के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए पूरी रात कांवड़ियों को अंधेरे में ही अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ी। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न रहने से कांवड़ सेवा शिविरों में ठंडे पानी और रोशनी का भारी संकट खड़ा हो गया। विभागीय कर्मचारियों ने आनन-फानन में ट्रॉली ट्रांसफा...