एटा, सितम्बर 24 -- Etah News: अलीगंज, रास्ते में पड़े करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरों से भरा पर्स मिलने के बाद भी युवक की नीयत नहीं डोली। उसने जेवर अपने पास रखने के बजाय उनके मालिक की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक ने पूरा जेवरात महिला के परिजनों को सौंप दिया। युवक की ईमानदारी से प्रभावित होकर महिला के पति ने उसे पांच हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। थाना अलीगंज के झकरई गांव निवासी सर्वेश पुत्र फुलवारी मंगलवार दोपहर पत्नी पूजा और छह माह की बच्ची के साथ बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। अमरोली रतनपुर गांव से निकलते समय पूजा का जेवरात से भरा पर्स रास्ते में गिर गया। दंपति को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह फर्रुखाबाद की ओर आगे बढ़ गए। नवाबगंज पहुंचने पर पूजा ने अपना सामान देखा तो पर्स गायब था। पर्स में सो...