एटा, सितम्बर 22 -- Etah News: जिले के युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जलेसर के राजकीय पीजी कॉलेज में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 883 बेरोजगार का विभिन्न कंपियों ने चयन कर रोजगार के अवसर दिए। सेवायोजन विभाग के माध्यम से आयोजित किए गए रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग करते हुए युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, कौशल एवं अभिरुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर प्रदान किए। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 1569 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से कंपनियों ने साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 883 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधाय संजीव दिवाकर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा स...