Etah News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे, मांगने पर अभद्रता
एटा, सितम्बर 21 -- Etah News: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। पीड़ित ने आरोपी से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और रकम लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के गांव भगीपुर निवासी वीरपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गौरीशंकर निवासी मरजादपुर बागवाला, हाल निवासी भगीपुर ने पीड़ित के बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। आरोपी की बातों में आकर साल 2023 में नौकरी के लिए पांच लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया, लेकिन काफी समय गुजरने के बाद भी नौकरी नहीं लग सकी। पीड़ित ने जब आरोपी से नौकरी के संबंध में जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.