एटा, अक्टूबर 29 -- Etah News: रास्ता बताने के बहाने एक युवक को बाइक पर बैठा लिया और उसकी जेब में रखी नकदी पार कर दी। कुछ दूर ले जाकर युवक को छोड़ दिया। बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना निधौली कलां के गांव नगला बरी निवासी सत्यप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 27 अक्तूबर को रुपये लेकर घर जा रहे थे। मेन बाजार कस्बा निधौली कलां में बाइक सवार उसके पास पहुंचे और रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। रास्ते बताने के नाम पर युवक को बाइक पर बैठा लिया।इसी बीच चोरों ने जेब से 70 हजार रुपये निकाल लिए। बाइकसवार कुछ दूर उसे छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद रुपये गायब होने की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। निधौली कलां पुलिस का कहना है सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रह...