Etah News: रामलीला देखने गया युवक नहीं लौटा वापस घर
एटा, अक्टूबर 28 -- Etah News: रामलीला देखने घर से निकला युवक लापत हो गया। काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। घरवालों ने अपहरण की आशंका जताई है। जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरु कर दी है। इतना ही नहीं कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना अलीगंज के गांव गलारपुर निवासी अजय कुमार पुत्र संतराम ने बताया कि भाई रोहित 20 अक्तूबर को रामलीला देखने घर से कहकर आया था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। घरवालों ने काफी तलाश किया। युवक का पता नहीं चल सका। कोतवाली अलीगंज में पीड़ित ने तहरीर दी है।मामले में गुमशुदी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ की। सबूत के तलाश में पुलिस जुटी है। भाई ने रोहित के अपहरण की आशंका जताई है।कोतवाली प्रभारी रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवक को तलाश किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.