Etah News: राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें अधिकारी: डीएम
एटा, अगस्त 13 -- Etah News: गुरुवार को डीएम अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही राजस्व वसूली, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति, लंबित बकाया एवं राजस्व वादों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति की जाए। बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बकाया राजस्व की वसूली कराए। डीएम ने स्टाम्प, वाणिज्य कर एवं मंडी को प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन एवं विद्युत विभाग को कलेक्शन बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रप्रकाश पाठक, एडीएम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.