Etah News: राजमिस्त्री पर लगा हत्या का आरोप, पिता ने दो आरोपियों पर कराई रिपोर्ट
एटा, अक्टूबर 8 -- Etah News: टंकी के नीचे शव मिलने के मामले में राजमिस्त्री सहित इसकी पत्नी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पिता ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि कॉल करके राजमिस्त्री ने ही बुलाया था उसके बाद से वह लापता हो गया था। आरोपी के साथ ही मृतक काम करता था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना जलेसर के गांव महानमई निवासी रविन्द्र उर्फ रवि (32) पुत्र हरी सिंह चार दिन से लापता था और लापता युवक का शव पानी की टंकी के नीचे पड़ा मिला था। गले में फंदा पड़ा हुआ थाा। वहां से गुजर रहे युवक ने शव पड़ा देखा था और घरवालों को सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा था।
चार दिन से लापता युवक का शव टंकी के नीचे मिला मामले में पिता हरी सिंह ने आरोपी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.