एटा, सितम्बर 16 -- Etah News: 24 घंटे में मेडिकल कालेज में उपचार लेने पहुंचे दर्जनभर वायरल फीवर रोगियों में से 22 वर्षीय शांतिनगर निवासी अतुल पुत्र सतीश की मौत हो गई। मंगलवार देरशाम वायरल फीवर ग्रसित युवक को परिवारीजन उपचार को लेकर पहुंचे, जहां उसे चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर वायरल फीवर की चपेट में आये ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढौली में दूसरे दिन पहुंची एमएमयू यूनिट टीम ने 106 रोगियों को जांच कर उपचार दिया गया है, जिसमें से दो डेंगू संदिग्ध मरीजों के सेंपल एलाइजा जांच के लिए मेडिकल कालेज पैथोलॉजी भेजे गए हैं। मंगलवार शाम सात बजे शांतिनगर निवासी नीरज कुमार अपने भाई 22 वर्षीय अतुल पुत्र सतीश को वायरल फीवर से गंभीर हालत होने पर मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मरीज को जांच कर...