एटा, जुलाई 12 -- Etah News: रजिस्ट्री कार्यालय में जनरेटर ना होने के कारण रजिस्ट्री करवाने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते आम नागरिकों में रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार को सर्वाधिक राजस्व रजिस्ट्री कार्यालय निबंधन से प्राप्त होता है, लेकिन जलेसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में जनरेटर की सुविधा न होने के कारण रजिस्ट्री करने वालों को घंटे के हिसाब से इंतजार करने को मजबूर होना पड़ता है। इससे उन्हें समय और पैसों की बर्बादी करनी पड़ती है तहसील में सर्वाधिक राजस्व देने वाला विभाग रजिस्ट्री कार्यालय ही है लेकिन सुविधा के नाम पर कोई चीज कार्यालय में मौजूद नहीं है। भाकियू भानू के जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि विद्युत व्यवस्था भंग होने पर ग्रामीण एवं...