Etah News: योग-ध्यान से मिलेगा असाध्य रोगों से छुटकारा, ध्यान से बढ़ेगी एकाग्रता
एटा, सितम्बर 3 -- Etah News: ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जलेसर ने योग एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में ग्रामीणों को घुटनों के दर्द, उच्च रक्तचाप, सायटिका, सर्वाइकल, सिरदर्द-कमर दर्द से राहत दिलाने वाले योगासनों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली जीने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षक अनिल कुमार कुशवाह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और ध्यान लगाने से डायबिटीज, थायराइड, बीपी और रीढ़ की हड्डी के दर्द जैसी समस्याओं में स्थायी आराम मिलता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।चिकित्सा प्रभारी डॉ. शबनम राजपूत ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बरसात के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए सुझाव दिए। मॉनसून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.