एटा, नवम्बर 5 -- Etah News: आपत्तियों और शिकायतों के निस्तारण के बाद जनपद में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या में छह से सात तक की वृद्धि हो सकती है। इस बार परीक्षा केंद्र बनाने में राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में बोर्ड द्वारा 85 केंद्रों की सूची जारी की गई है, जिसमें 16 राजकीय, 41 अशासकीय सहायता प्राप्त और 28 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अधिक से अधिक राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में बोर्ड से जारी सूची में 85 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनके संबंध में कुल 62 आपत्तियां और दावे प्रस्तुत किए गए हैं। यह भी पढ़े...