एटा, जुलाई 14 -- Etah News: युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घरवाले बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई भी सूचना घरवालों ने नहीं दी है। कोतवाली नगर के उपकार नगर निवासी अमन (20) पुत्र देवेन्द्र सिंह को परिवारीजन सोमवार रात को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। घरवालों ने बताया कि युवक ने घर पर आकर सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले घबरा गए और कुछ देर बाद जानकारी हुई कि युवक ने सल्फास खा लिया है। परिवारीजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पीआई के माध्यम से पुलिस को दी गई। परिवारीजन पुलिस के आने से पहले ही शव को अपने साथ ले गए। नगर पुलिस का कहना है कि मामले में कोई सूचना घरवालों की तरफ से नहीं दी गई है।

ह...