एटा, नवम्बर 6 -- Etah News: गांव गदेसरा में युवक की गोली मारकर हत्या करने एवं अन्य पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीन अन्य दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के साथ ही अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त समय तक जेल में रहना होगा। एडीजीसी सुनील भारद्वाज के अनुसार थाना अवागढ़ के गांव गदेसरा निवासी अनोखे लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि दस जनवरी 2011 की सुबह वह, भाई सूरजपाल पुत्र लालाराम निवासी गदेसरा अपने साथियों रघुवीर पुत्र गंगा प्रसाद, सुघड सिंह पुत्र वेदराम, सोरन सिंह पुत्र वेदराम, राम देवी पत्नी सियाराम के साथ पट्टे पर ली गई भूमि में अपने मवेशियों को बांध रहे थे और उन्हें चारा और पानी पिला रहे थे।

हमले और गोलीबारी की घटना गांव ...