एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के ओपीडी परिसर में दवा लेने आए परिवार की साथ मासूम से युवक ने मोबाइल छींन लिया। आरोप है कि मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास भी किया। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। थाना जैथरा के गांव बहगो निवासी गोविंद ने बताया कि छह वर्षीय बेटी को दवा दिलाने मेडिकल कॉलेज आए थे। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद मां-बाप दवाई लेने चले गए। बच्ची मोबाइल पर गेम खेल रही थी। इसी दौरान युवक बच्ची के पास पहुंचा। आरोप है कि उसने पहले बच्ची को दस रुपये दिए। आरोप है कि बच्ची को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने देख लिया। युवक बच्ची के हाथ से मोबाइल छींनकर भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली नगर पुलिस को सूच...