एटा, अक्टूबर 24 -- Etah News: जनपद में वायरल फीवर का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने जारथल में पहुंचकर बीमारों की जांच कर उपचार दिया। जिले के विभिन्न गांवों से आए पांच बुखार रोगियों की जांच रिपोर्ट चार डेंगू और एक मलेरिया पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनको मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती कराया गया है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में चार नए डेंगू मरीजों में ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढौली की 19 वर्षीय मालती पुत्री सत्यभान सिंह, मुसाफिरखाना बरेली निवासी 53 वर्षीय जहूर अहमद पुत्र अहमद, सुन्ना निवासी 10 वर्षीय नीतेश पुत्र प्रेमपाल, रजकोट निवासी पांच वर्षीय आरजू पुत्री मनोज कुमार, अंगदपुर निवासी 13 वर्षीय मंजू पुत्री जयप्रकाश और श्यामनगर निवासी 13 वर्षीय आजिम अली पुत्र इरफान अली मलेरिया पॉजिटिव ...