एटा, नवम्बर 14 -- Etah News: वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमोस स्टेट मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने सिरांव में कैंसर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के निर्देशन में गोद लिए गांव सिराव में शनिवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार के साथ संकाय सदस्यों, वरिष्ठ एवं स्नातकोत्तर चिकित्सकों, इंटर्न चिकित्सकों ने लोगों को कैंसर के बारे में जानकारी दी। तंबाकू, धूम्रपान से दूर रहने, संतुलित आहार अपनाने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को किसी भी संदिग्ध लक्षण की अनदेखी न करने तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...