एटा, जुलाई 14 -- Etah News: मंगलवार को मेडिकल कालेज के मेडिसिन वार्ड में चार दिन से भर्ती किशोर का बुखार कम नहीं हो रहा है। डेंगू, मलेरिया, टायफाइड जांच नगेटिव आयी है। इसको दिगामी बुखार होने की आशंका जतायी गई है। दूसरा किशोर प्राइवेट क्लीनिक में मलेरिया पॉजिटिव निकला है। ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव नगला माची निवासी 15 वर्षीय कुश पुत्र योगेश के साथ मौजूद उसकी मां ने बताया कि चार दिन से बुखार आ रहा है। उसने पुत्र को करतला चौराहा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में दिखाया। जहां पर जांच में वह मलेरिया पॉजिटिव निकला है। प्राइवेट क्लीनिक में दो दिन उपचार कराने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। तब वह मेडिकल कालेज में लेकर आयी। इसी वार्ड में भर्ती ब्लॉक जैथरा के गांव उदयपुरा निवासी 16 वर्षीय उत्कर्ष पुत्र संजय सिंह के परिजन लगातार बुखार आने से परेशान दिखे...