एटा, सितम्बर 11 -- Etah News: मेडिकल कालेज के मेडिसिन, बालरोग वार्ड से लेकर इमरजेंसी तक शुक्रवार को छह नए मलेरिया पॉजिटिव मरीजों को परिजनों ने भर्ती कराया है। जहां जांच रिपोर्ट आने पर छह रोगी मलेरिया पॉजिटिव निकले हैं। शुक्रवार को बालरोग वार्ड में मलेरिया पॉजिटिव निकलने वाले मरीजों में फिरोजाबाद जनपद के गांव झाल निवासी 10 वर्षीय उत्तम कुमार पुत्र गिर्राज सिंह, चपरई सिकंदरपुर निवासी पांच वर्षीय आर्यन पुत्र देवकी पुत्री सुरेश सिंह शामिल है। मेडिसिन वार्ड में पायदापुर निवासी 24 वर्षीय नेहा पत्नी सोनू, नगला पुनी निवासी 80 वर्षीय मोहरश्री पत्नी जवाहर सिंह, जवाहरपुर निवासी 16 वर्षीय जोया पुत्री माजिद मलेरिया पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा मेडिकल कालेज इमरजेंसी में नई वस्ती निवासी 34 वर्षीय अनीता गुप्ता पत्नी राजू को सुबह 4.05 बजे भर्ती कराया गया...