एटा, अगस्त 19 -- Etah News: अलीगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए बुधवार को तेज बारिश में घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी डा. इलामारन जि. ने पीड़ित, ग्रामीणों से जानकारी ली। मामले में अभी तक क्या कार्रवाई हुई उसे लेकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। पीड़ित परिवार को जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है। अलीगंज थाना क्षेत्र में पिछले करीब 10 दिनों में चोरी की तीन घटनाएं हो चुकी है। गांव जानीपुर में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की थी इसके बाद चोरों ने गांव मितौलिया में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। तीसरी और सबसे बड़ी घटना मोहल्ला मेवाती में हुई। सराफा की दुकान को निशाना बनाते हुए 20 लाख से अधिक जेवरात चोरी कर ले गए थे। बुधवार को एसएसपी डॉ. इलामारन जि. ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खुलासे में लगाई गई...