एटा, सितम्बर 16 -- Etah News: नगर पंचायत क्षेत्र समेत संबंधित देहातों में रोस्टिंग के नाम पर रात-रातभर की जा रही बिजली कटौती से क्षेत्रीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पिछले कई महीनों से लगातार चल रही इस समस्या से जूझ रहे लोगों का बुधवार को सब्र टूट गया। बड़ी संख्या में लोग मिरहची विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और घेराव करते हुए विरोध कर आक्रोश प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: टाउन फीडर से सप्लाई की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने किया जेई का घेरावबिजली कटौती की समस्या मिरहची बिजलीघर से पोषित होने वाले इलाकों में पिछले कई महीनों से हर रोज लगातार आठ से दस घंटे हो रही बिजली कटौती से बुरी तरह परेशान हो चुके कस्बा और देहात क्षेत्र के लोगों ने बुधवार दोपहर को बड़ी संख्या में मिरहची बिजलीघर का घेराव किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के ख...