एटा, सितम्बर 6 -- Etah News: कस्बा मिरहची और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती (रोस्टिंग) ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर हो गया है। बिजली निगम की इस लारवाही का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को धार्मिक त्योहारों पर भी भुगतना पड़ रहा है। ​गुरुवार रात जहां पूरा कस्बा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के स्वागत की तैयारियों में जुटा था, वहीं विद्युत उपकेंद्र मिरहची से बार-बार की जा रही अघोषित कटौती ने खुशियों पर पानी फेर दिया। रात 8:25 बजे हुई पहली कटौती से लेकर मध्यरात्रि तक रुक-रुक कर घंटों बिजली गुल रही। ​पहली कटौती रात 8:25 बजे से 10:23 बजे तक (लगभग 2 घंटे) की गई। ​दूसरी कटौती रात 10:55 बजे से 11:15 बजे तक की गई। ​तीसरी कटौती जन्मोत्सव का मुख्य समय रात 12:15 बजे से तड़के 1:43 बजे तक की गई। कस्बा के मुख्य मंदिरों में कान्हा ...