एटा, जुलाई 26 -- Etah News: एटा, मारहरा क्षेत्र के बाद अब जलेसर थाना क्षेत्र में मंदिर से 35 किलो वजनी घंटा चोरी होने का मामला सामने आया है। गांव महकीखुर्द कलां स्थित आश्रम से चोर घंटा चोरी कर ले गए। घटना के बाद श्रद्धालुओं और भक्तों में आक्रोश है। मामले में पीड़ित ने चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। संत लक्ष्मन नंद ने कोतवाली जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव महकीखुर्द कलां में आश्रम है। 18 जुलाई की रात को चोर आए और आश्रम से घंटा चोरी कर ले गए। आश्रम में लगे करीब 35 किलो वजनी घंटे चोरी कर ले गए। अगले दिन भक्त पूजा करने पहुंचे। आश्रम में घंटा न पाकर भक्तों ने घटना पर नाराजगी जताई और मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में संत ने चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने पुलिस से ...