एटा, अगस्त 4 -- Etah News: मंगलवार को मेडिकल कालेज के मेडिसिन वार्ड में वायरल फीवर रोगी की हुई जांच में एक मलेरिया पॉजिटिव निकलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मानपुर कांशीराम कालोनी पहुंची हैं। सोमवार को आयी जांच रिपोर्ट में मेडिसिन वार्ड में भर्ती विष्णुकांत मलेरिया पॉजिटिव निकला है। इसके बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कानपुर स्थित कांशीराम कालोनी में पहुंची है। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम ने कॉलोनी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. आकाश वर्मा, सुशील कुमार, जसराम एवं मुकेश ने कॉलोनी के निवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में कुल 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किय...