Etah News: मां सिद्धिदात्री से बल-बुद्धि और यश प्राप्ति की मनौतियां मांग भक्तों ने की पूजा-अर्चना
एटा, अक्टूबर 19 -- Etah News: शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर जगत जननी मां दुर्गा के नवम स्वरूप 'मां सिद्धिदात्री' की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भोर की पहली किरण से लेकर दोपहर और फिर रात तक शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। हवन-पूजन, मंत्रोच्चारण, शंख ध्वनि और भजनों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। सोमवार को शहर के काली माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, भगीपुर माता मंदिर और शांति नगर काली मंदिर सहित विभिन्न गली-मोहल्लों के मंदिरों में प्रात: 4:00 बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई, जो दोपहर 12:00 बजे तक अनवरत जारी रही। भक्तों ने देवी मां का गंगाजल एवं पंचामृत से अभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने किया कीर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.