एटा, सितम्बर 28 -- Etah News: सोमवार को घंटाघर स्थित भगवान महावीर चौक में आयोजित त्रिदिवसीय जैन मेला महोत्सव में अंतिम दिन आचार्य नयन सागर महाराज का 40 वां वैराग्य दिवस समारोह श्रद्धाभाव से मनाया गया। इससे पूर्व दोपहर में पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर से आचार्य के साथ शोभा यात्रा मेला पंडाल पहुंची। कार्यक्रम में सन्मति सागर सेवा समिति ने सुंदर मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान 40 परिवारों ने आचार्य नयन सागर महाराज का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और आरती की। इसमें मुख्य पाद प्रक्षालन शिरोमणि जैन विकास जैन ने किया। रत्न पाद प्रक्षालन अरुण जैन परिवार ने किया। शास्त्र भेंट सर्वेश जैन पियूष जैन, महाआरती कुमुद जैन सुन्नेश जैन एवं णमोकार महिला मंडल ने की। कार्यक्रम में आचार्य का पूजन भी किया गया। जीवन में बड़ा निर्णय लेना हो तो गुरु का आश...