Etah News: महिलाओं को ई रिक्शा में बैठकर करते थे चोरी, दो आरोपी पकड़े
एटा, सितम्बर 16 -- Etah News: थाना जलेसर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस टीम ने मिलकर टप्पेबाजी गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा। चोरों के कब्जे से नकदी, तमंचा, कारतूस सहित अन्य दस्तावेज मिले है। आरोपियों को जेल भेज दिया है। यह लोग ई रिक्शा में बैठकर घटना को अंजाम देते थे। बता दें कि दो सितंबर को थाना जलेसर में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 25 अगस्त को छोटी बहन के साथ आगरा चौराहे से गांव पिलख्तर फतेह जाने के लिए दो बैग सहित ई-रिक्शा में बैठी थी। इनमें सोने चांदी के आभूषण थे। घर जाकर बैग चेक किए तो बैग से चोरों ने आभूषण चोरी कर लिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को तलाश किया। एसएसपी डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन में एसएचओ जलेसर अखिलेश दीक्षित, स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम, सर्विलांस प्रभारी सुनील लांबा, टीम ने मिलकर आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.