एटा, अक्टूबर 17 -- Etah News: तहसील प्रांगण में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएम एम. अरुन्मोली, एसएसपी डा. इलामरन जि. ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी स्तर पर उपलब्ध सहायता के प्रति जागरूक किया। डीएम ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें। एसएसपी ने भी महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य आपराधिक गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह, महिला चौकी प्रभारी मनीषा यादव, कस्बा प्रभारी मनीष बालियान, कांस्टेबल मनोज कुमारी, कांस्टेबल अंजलि और कांस्...