Etah News: महा आरती के बाद गणेश महोत्सव संपन्न, श्री गणेश विसर्जन को गंगाघाट रवाना
एटा, सितम्बर 24 -- Etah News: जलेसर, नगर के चिंता हरण सत्संग भवन में 12 दिवसीय गणेश महोत्सव का महा आरती के बाद गुरुवार को समापन हो गया। हनुमान जन्मोत्सव समिति पदाधिकारियों ने प्रात:काल भगवान श्रीगणेश को विसर्जन के लिए बैंडबाजो एवं गुलाब गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन के लिए गंगा घाट के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतिम दिन भजन गायक ठाकुरदास पालीवाल के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम के दौरान हनुमान जन्मोत्सव समिति कार्यकर्ता सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, यतीश चंद्र गुप्ता, महंत पवन तिवारी, मनोज वर्मा, पंकज तिवारी, कपिल वर्मा, विमल वर्मा, शिवम वर्मा को सम्मानित किया गया। महाकाल सेवा समिति अध्यक्ष शुभम वार्ष्णेय ने बताया कि 25 सितंबर को भंडारे का आयोजन सत्संग भवन में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गणपति बप्पा के जयकारों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.