एटा, अक्टूबर 17 -- Etah News: शारदीय नवरात्र सप्तमी को भक्तों ने जगत जजनी मां दुर्गा के संहारक और कल्याणकारी रूप मां कालरात्रि की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। भोर की पहली किरण के साथ ही प्रमुख देवी मंदिरों भक्तों की कतारें लग गईं, जो दोपहर तक अनवरत जारी रहीं। शनिवार को भव्य रूप से सजे शहर के ठंडी सड़क स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने विधान पूर्वक माता का पूजन अर्चन कर दर्शन किए। जनता दुर्गा मंदिर और भगीपुर माता मंदिर में सुबह से दोपहर तक हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। इसमें भगीपुर, प्रेमनगर, नई बस्ती के सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर धर्मलाभ कमाया। नई बस्ती माता मंदिर और शांति नगर काली मंदिर के अलावा सभी गली-मोहल्लों के छोटे-बड़े सभी मंदिरों में स्थानीय श्रद...